Benefits of Eating Jamun : जामुन खाने से क्या फायदे होते आइये जानते है, इसके बेनिफिट्स के बारे में

By Niraj Kumar

Published on:

Benefits of Eating Jamun

Benefits of Eating Jamun – जामुन एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। स्वाद के साथ-साथ काफी सेहतमंद होता है। यह एक ऐसा फल है, जो केवल बारिस के मौसम में ही देखने को मिलता है। यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने पर हमारे शरीर में कई सारे बदलाव भी होता है। इसमे कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते है। जैसे- आयरन, फाइबर, कैल्शियम और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के इम्युनिटी को स्ट्रोंग बनाता है। जिससे हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जामुन के साथ-साथ इसके पत्ते, गुठलियों और छिलके में भी कई प्रकार के गुण पाए जाते है। जिसका सेवन करने से हमारे स्वस्थ्य सम्बन्धी कई समस्याए दूर हो सकती है।

आइये जानते है, की जामुन का सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारी से छुटकारा मिलता है। (Benefits of Eating Jamun)

हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करता है।(Control high blood pressure)

जामुन में पोटैशियम अधिक मात्र में पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बहने वाले ब्लड की रफ़्तार को कम करने में हमारी मदद करता है। और हमारे ब्लड प्रेशर को कम करता है। जिससे हार्ट अटैक की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। यह हमारे शरीर से गंदे कोलेस्ट्राल को भी कम करने में हमारी मदद करता है।

जामुन खाने से वजन को भी कम किया जा सकता है।

जामुन एक ऐसा फल है, जिसमे कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाया जाता है। जिसका सेवन करने से आपका पेट भरा-भरा लगता हैव् और आप खाना कम खाते है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। यह हमारे पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है, तो अपने डाइट में जामुन को जरुर शामिल करे।

इसका सेवन करने से ब्लड सुगर लेवल को भी कण्ट्रोल किया जा सकता है।

जामुन में एक तत्व पाया जाता है, जिसका नाम जंबोलाना है। यह हमारे शरीर में ब्लड सुगर लेवल को कण्ट्रोल करता है। इसलिए सुगर के मरीजो जामुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। कुछ लोग तो जामुन खाने के बाद उसके बिज को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर भी खाते है। यह भी काफी फायदेमंद होता है।

जामुन के सेवन से शरीर में ब्लड की मात्रा भी बढती है।

जामुन में आयरन और विटामी-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। शरीर में होमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से आप फिट रहते है। जिससे आपको किसी भी बीमारी का सामना नहीं करना पढ़ता है। जामुन में पाया जाने वाला आयरन हमारे शरीर में बह रहे खून को साफ करने में हमारी मदद भी करता है।

मसुडो की समस्या को दूर करता है।

यदि आपके मसुडो से खून आने की समस्या है, तो आप जामुन और उसके पत्तो को चुसे ऐसा करने से आपके मसुडो से खून आना बंद हो जायेगा। और आपके मसूड़े भी मजबूत हो जायेंगे। ऐसा इसलिए क्योकि जामुन के पत्तो में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जिससे इस समस्या से निजात मिलता है।

स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

जामुन हमारे स्किन की ग्लोविंग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योकि यह विटामिन्स का पावरहाउस होता है। इसमे कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते है, जो हमारे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। जामुन में कसैले गुण होते है, जो हमारे स्किन को हेल्दी बनाये रखता है। यह हमारे चहरे पर होने वाले अनचाहे मुहासे, पिंपल, झुर्रिया और दाग धब्बो से हमें बचाता है। इसमे विटामिन-सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को मुलायम बनाये रखने में हमारी मदद करता है।

जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को भी शेयर करे। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे हेल्थ वेबसाइट mytodayshealth.com पर विजित करे।

All Images Credit : Pinterest

बरसात के मौसम में इस लाल-पीले फल को खाना न भूले बीमारी को करता है दूर। शरीर के हर एक अंग में भर देगा ताकत।

सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए इन 3 चीजों का उपयोग करें

Niraj Kumar

Related Post

1 thought on “Benefits of Eating Jamun : जामुन खाने से क्या फायदे होते आइये जानते है, इसके बेनिफिट्स के बारे में”

Leave a Comment

Exit mobile version