Body Fitness Yoga 5 Yoga Rojana Subah Kare : ये पांच योगासन जो आपको रोजाना सुबह करना चाहिए। सेहत के लिए होगा काफी लाभदायक।

By Niraj Kumar

Published on:

Body Fitness Yoga 5 Yoga Rojana Subah Kare

Body Fitness Yoga 5 Yoga Rojana Subah Kare : आज हम आपको 5 ऐसी योगासन के बारे में बतायेंगे जीसे रोजाना सुबह करने से आप दिनभर एनेर्जेटिक और उर्जावान महसूस करेंगे।

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद को और अपने सेहत को सही सलामत रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चूका है। जिसके चलते हम लोग किसी न किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर हम चाहे तो अपने भाग दौड़ भरी जिंदगी से रोजाना सुबह केवल 15 से 20 मिनट समय निकाल कर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बिगड़ने से बचा सकते है। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे है, जिसको आप रोजाना सुबह करके आप अपने सेहत को स्वस्थ्य बना सकते है।

सुबह करने वाले 5 योगासन (Body Fitness Yoga 5 Yoga Rojana Subah Kare)

सूर्य नमस्कार

अगर आप योग करना चाहते है, तो योग का शुरुआत सूर्य नमस्कार से ही करे। क्योकि इसमे 12 आसनों का संगम होता है और यह हमारे मांसपेसियों व जोड़ो पर काम करता है। केवन इसे भी करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे और दिनभर उर्जावान नजर आएंगे।

भुजंगासन

इस योगासन को करना हमारे लिए काफी लाभदायक होता है। इसे योगासन को करने से पीठ और रीड की हड्डी का दर्द कम होता है और साथ ही पेट भी मजबूत बनाता है। इससे आपकी प्रजनन प्रणाली और और अस्थमा की समस्या भी ठीक हो सकती है। यह महिलाओ के अनियमित मासिक धर्म की समस्या को भी दूर करता है। तो इसे भी आप अपने दिनचर्या का हिस्सा जरुर बनाये।

ये भी देखे – इस योगासन से पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम किया जा सकता है

नौकासन

रोजाना सुबह-सुबह नौकासन करना भी हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से आप अपने शरीर को बैलेंस करना सिखते है। यह आसन आपके पैरो को टोन करता है और पाचन क्रिया में भी सुधार लाता है। इससे आपकी रीड की हड्डी के लचीलेपन में भी सुधार आता है। इन सब के अलावा आप इस आसन के जरिये तनाव और थकावट को भी दूर कर सकते है।

कपाल भाति

योग एक्सपर्ट आपको जरुर इस आसन मो करने के लिए बोलते है। क्योकि इस आसन को करने से आपका लीवर और किडनी काफी बेहतरीन तरीके से काम करता है। इस प्राणायाम को करने से शारीरिक थकान कम होती है और शरीर में फुर्ती बनी रहती है। कपालभाति की मदद से आप अपने शरीर से टॉक्सिन्स को भी बड़ी आसानी से बाहर निकाल सकते है।

त्रिकोणासन

इस योगासन को भी करना हमारे लिए बेहद लाभदायक होता है। यह हमारे पाचन क्रिया को सुधारता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, स्किन को भी साफ करता है और साथ ही साथ हमारे फेफड़ो को भी मजबूत बनाता है, जिससे हमें सांस लेने में आसानी होती है। इससे सुगर को कण्ट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करे। ऐसी और भी जानकारी के लिए mytodayshealth.com पर जाये।

ये भी देखे –

All Images Credit : Pixabay

Niraj Kumar

Leave a Comment

Exit mobile version