Plum Fruit Benefits in Hindi : Plum Fruit यानि की आलू बुखारा आलू बुखारा एक ऐसा फल है, जो केवल बरसात के मौसम में ही पाया जाता है। यह एक बेहतरीन इम्यून बूस्टर भी होता है। इसमे भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमे कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
आलू बुखार खाने के फायदे (Plum Fruit Benefits in Hindi)
बरसात के मौसम में हमारे शरीर में कई प्रकार के इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग बरसात का आनंद नहीं ले पाते है, लेकिन अगर बरसात के मौसम में खान-पान का अच्छे से ध्यान रख जाये तो बरसात में होने वाले इन्फेक्शन से बचा जा सकता है, और बारिस का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। इस मौसम कई प्रकार के ऐसे फल मिलते है, जिनका सेवन करने से बरसात में होने वाले इन्फेक्शन से बच सकते है। और शरीर को कई प्रकार के लाभ भी मिलते है। इसमे से एक फल है आलू बुखारा (Plum Fruit) जो बरसात के मौसम में मिलाता है, इसमे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह बाजार में कुछ ही महीनो के लिए आता है, लेकिन इसका सेवन करने से बरसात के मौसम में होने वाले कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।
एक्सपर्ट के अनुशार आलू बुखारा में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करता है और बरसात में होने वाले कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। इस फल में कई तरह के पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है, जो कई प्रकार के होने वाले क्रोनिक रोगों से हमारे शरीर को बचाता है। और उनके संक्रमण को रोकता है। बाजार में बिक रहे सूखे आलू बुखारा को भी खाकर आप अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते है। आलू भुखारा हमारे शरीर के सेल्स को डैमेज होने से रोकता है, और खतरनाक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने में हमारी काफी मदद करता है। इतना ही नहीं इस फल का सेवन करने से शरीर में होने वाले सुजन को भी कम किया जा सकता है, जिससे शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
आलू बुखारा को कैसे खाया जाता है?? (How to Eat Plum Fruit)
आलू बुखारा सेब की तरह दिखने वाला लाल कलर का छोटा फल होता है। आप आलू बुखारा का सेवन सुबह, शाम या रात में किसी भी टाइम कर सकते है। यदि आप आलू बुखारा का सेवन कर रहे है, तो याद रहे की एक दिन में 50 ग्राम से इसका सेवन ना करे। आलू बुखारा का ज्यादा सेवन करने से मोशन लग सकते है। आलू बुखारा का गुदा रसदार होता है। आलू बुखार को डायरेक्ट ऐसे ही खा सकते है या फीर इसका मुरब्बा बना कर खा सकते है।
आलू बुखारा खाने के कितने फायदे होते है??(Benefits of Eating Plum Fruit)
हड्डियाँ मजबूत होती है।
नियमित रूप से आलू बुखारा का सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है। कई तरह की रिसर्च में पाया गया है, की आलू बुखारा हड्डियों में होने वाली खतरनाक बीमारी से बचाता है। साथ ही साथ हड्डियों को डैमेज होने से भी बचाता है।
कब्ज से राहत दिलाता है।
आलू बुखार में फाइबर भरपूर होने के कारण ये कब्ज से राहत दिलाने में काफी अच्छा माना जाता है। जिन लोगो को पेट अच्छे से ना साफ होने की समस्या है, वो आलू बुखार का सेवन नियमित रूप से करे। इसका सेवन करने से पेट से जुडी कई समस्याओ से छुटकारा मिलता है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है।
इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल वाले मरीजो को काफी सहायता मिलती है। आलू बुखारा का सेवन करने से बीपी भी कण्ट्रोल में रहता है। नियमित रूप से आलू बुखारा का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में सहायता मिलती है।
डायबिटीज के मरीजो के लिए फायदेमंद होता है।
आलू बुखारा वैसे तो खाने में मीठा होता है, लेकीन फिर भी यह सुगर के मरीजो के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमे फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड सुगर लेवल को कण्ट्रोल करता है। सुगर के मरीज कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते है।
इम्युनिटी बूस्ट करता है।
आलू बुखारा हमारे ओवर आल हेल्थ को बूस्ट करने में काफी कारगर होता है, क्योकि इसमे फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से फिटनेस को दुरुस्त किया जा सकता है।
हेयर फॉल को रोकता है।
सुखा आलू बुखारा खाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है, और साथ-साथ स्किन सम्बन्धी समस्या भी दूर होती है। और स्किन की चमक में निखार आता है। अन्य स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आलू बुखारा का सेवन करे।
आलू बुखारा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
Nutrient | Amount per 100g | %Daily Value (DV) |
Calories | 46 kcl | 2% |
Carbohydrates | 11.92 g | 4% |
Sugars | 9.92 g | – |
Dietary Fiber | 1.4 g | 6% |
Protein | 0.7 g | 1% |
Total Fat | 0.28 g | 0% |
Vitamin A | 345 IU | 7% |
Vitamin C | 9.5 mg | 16% |
Vitamin K | 6.4 μg | 8% |
Vitamin E | 0.26 mg | 1% |
Folate | 5 μg | 1% |
Niacin (B3) | 0.417 mg | 3% |
Pantothenic Acid | 0.135 mg | 1% |
Pyridoxine (B6) | 0.029 mg | 2% |
Riboflavin (B2) | 0.026 mg | 2% |
Thiamine (B1) | 0.028 mg | 2% |
Calcium | 6 mg | 1% |
Iron | 0.17 mg | 1% |
Magnesium | 7 mg | 2% |
Phosphorus | 16 mg | 2% |
Potassium | 157 mg | 4% |
Zinc | 0.10 mg | 1% |
Copper | 0.057 mg | 6% |
Manganese | 0.052 mg | 35 |
Selenium | 0.1 μg | 0% |
अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों शेयर करे। ऐसी और जानकारी के लिए हमारे हेल्थ वेबसाइट mytodayshealth.com पर विजित करे।
All Images Credit : Freepik
पपीता में कई सारे गुण पाए जाते है, इसके फायदे जानकर खुद को पपीता खाने से नहीं रोक पाएंगे
ये 5 फूड्स जो आपकी आँखों की रोशनी को बेहतर बनाते है, आप भी अपने डाइट में करे शामिल
3 thoughts on “Plum Fruit Benefits in Hindi : डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक शरीर के हर एक अंग में भर देगा ताकत।”